कटनी में हादसा:तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत; एक की हालत गंभीर – Two Bike Riders Killed After Being Hit By A Bus; One In Critical Condition, Referred To Jabalpur

कटनी में सड़क हादसे में 2 मौत, एक की हालत गंभीर।
November 22, 2026

कटनी में सड़क हादसे में 2 मौत, एक की हालत गंभीर।
कटनी में भीषण सड़क हादसे ने दो लोगों की दर्दनाक मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना एनकेजे थाना क्षेत्र के सुर्खी टैंक के पास की बताई गई, जहां तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही बाइक को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें- इतनी सी बात से गई तीन जान: देवरानी को आटा न देने पर पति ने डांटा, पत्नी ने दो बच्चों संग खाया जहर; तीनों मृत
दरअसल, पूरा हादसा कटनी-बड़वारा मार्ग पर सुर्खी टैंक के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक बस कटनी से बड़वारा की ओर जा रही थी, जबकि एक ही बाइक पर तीन युवक सवार होकर बड़वारा की तरफ से कटनी आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और तीनों सड़क पर जा गिरे। इस पूरे हादसे में करण कोल और अनुराग कोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सावन कोल गंभीर रूप से घायल हो गया। ये तीनों एक ही गांव के निवासी हैं और आपस में रिश्तेदार हैं।
बता दें घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां ड्यूटी डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में भर्ती सावन कोल को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में मातम छा गया। वहीं घायल के परिजन भी उसकी हालत को लेकर चिंतित हैं। इस दौरान एनकेजे थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाते हुए बस को रुकवाया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही से हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
November 27, 2026
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत भेजा गया 4 करोड़ 42 लाख 71 हजार 718 रुपये कीमत का फोर्टिफाइड चावल रास्ते से ही गायब हो गया। कटनी जिले से इंदौर, नीमच और हरदा के लिए रवाना किए गए कुल 32 ट्रकों में से 31 ट्रक अपने निर्धारित गोदामों तक नहीं पहुंचे। इस मामले में रंगनाथ नगर […]
November 26, 2026
जैन समाज की संपत्ति को लेकर 2 पक्षों में विवाद विस्तार कटनी में जैन समाज की संपत्ति के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच ऐसा विवाद गहराया कि मामला धर्मशाला से निकलकर पुलिस थाने तक पहुंच गया। करीब 15 दिनों से चल रही तनातनी बुधवार को मारपीट में बदल गई। पहले धर्मशाला परिसर […]
