रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:ओल्ड कालका रोड पर मिस्त्रियों का कब्जा, सड़क पर ही बना दिए गैराज – Mechanics Have Taken Over Old Kalka Road, Setting Up Garages Right On The Street

November 22, 2026


जीरकपुर। जीरकपुर के पटियाला चौक के नजदीक ओल्ड कालका रोड पर ऑटो वर्कशॉप संचालकों ने सरकारी सड़क को ही गैराज बना लिया है। सड़क के दोनों ओर चल रही वर्कशॉप्स के संचालक दुकानों की निर्धारित सीमा से बाहर निकलकर सरकारी जमीन पर वाहनों की मरम्मत कर रहे हैं। कई जगहों पर 15 से 20 फीट तक सड़क पर कब्जा कर मरम्मत के लिए वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और यातायात प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय निवासी संजीव कुमार, अमर सिंह, भोला सिंह और मनीश कुमार ने बताया कि सड़क किनारे खड़े वाहनों और बिखरे स्पेयर पार्ट्स के कारण अक्सर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। दो वाहनों के आमने-सामने आने पर निकलने तक की जगह नहीं बचती। लोगों का कहना है कि नगर परिषद ने पहले भी अवैध कब्जे हटाने के लिए कार्रवाई की थी, लेकिन कुछ समय बाद दोबारा अतिक्रमण हो गया। अब नई वर्कशॉप्स भी सड़क की जगह का इस्तेमाल कर रही हैं। लोगों ने नगर परिषद से सड़क की पैमाइश करवाकर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है।

दिवाली से पहले ऑटो रिपेयरिंग करने वालों को सड़क से अवैध कब्जे हटाने की चेतावनी दी गई थी लेकिन इसके बावजूद उनका काम लगातार जारी है। सोमवार के बाद नगर परिषद नियमों के अनुसार कार्रवाई कर अवैध कब्जे हटवाएगी। — विपिन कंबोज, इंस्पेक्टर, इंफोर्समेंट विंग, नगर परिषद जीरकपुर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X