नई टिहरी:नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जिपं सदस्य के पति ने दी तहरीर – Fir Registered Against Municipal Council Chairperson Complaint Filed By Husband Of Jila Panchayat Member

एफआईआर
ग्राफिक
November 22, 2026

एफआईआर
ग्राफिक
जिला पंचायत सदस्य के पति और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिला पंचायत सदस्य के पति जयेंद्र रावत की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार 19 नवंबर की रात करीब आठ बजे गणेश चौक के पास नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत के पति जयेंद्र रावत के बीच विवाद हो गया था। जयेंद्र रावत ने पालिका अध्यक्ष और उनके साथियों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया था।
UK Top News: दो हादसों में नौ लोगों की मौत, राजनाथ का चुनावी मंत्र, गंगा में बहे युवक-युवती
जयेंद्र रावत का आरोप है कि वह काफी समय से नगर पालिका में खड़े कूड़ा वाहनों और अन्य कथित अनियमितताओं का मामला उठा रहे थे। इसी बात को लेकर पालिका अध्यक्ष और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं, पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की। उनका कहना है कि जयेंद्र रावत के साथ नगर पालिका में उनके पिछले कार्यकाल के निर्माण कार्यों के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा है। भुगतान संबंधी फाइल में अनियमितता मिलने के कारण वह शासन में लंबित है।
प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पवन डिमरी ने पालिका अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पालिका अध्यक्ष की ओर से भी जयेंद्र रावत के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिस पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
November 29, 2026
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ब्लॉक मुख्यालय फकोट में आयोजित सहकारिता ऋण मेले में 108 किसानों को 1.20 करोड़ रुपये के ऋण के चेक वितरित किए गए। पंडित दीनदयाल किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया गया। योजना के तहत मिले ऋण से किसान खेती-बागवानी के साथ […]
November 28, 2026
नैनबाग (टिहरी)। यमुना नदी तट पर निर्माणाधीन 300 मेगावाट की लखवाड़ बांध परियोजना में कार्यरत श्रमिक लंबित मांगों को लेकर शनिवार को 15 वें दिन भी धरने पर डटे रहे। उन्होंने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी। धरना स्थल पर हुई बैठक में उन्होंने कार्य से हटाए गए […]
November 28, 2026
नई टिहरी। मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने, नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने और साइबर अपराधों की विवेचनाओं को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी सरिता डोबाल ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और साइबर सेल की बैठक लेते हुए कहा कि नशा […]
