रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मिर्ज़ापुर

आरोप :नौकरी दिलाने के बहाने युवती को गांव ले जाकर किया दुष्कर्म, जांच शुरू – Allegation: Woman Taken To A Village Under The Pretext Of Being Provided A Job And Raped; Investigation Underway

November 22, 2026


मड़िहान। बिहार के समस्तीपुर जिले के एक गांव निवासी किशोरी ने मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन ने जांच शुरू कर दी है।

युवती ने पुलिस को बताया कि प्रयागराज के नैनी में सोलर पैनल लगाने वाली एक संस्था ने अखबार में कर्मचारी भर्ती का विज्ञापन दिया था।

इसे देखकर वह संस्था के कार्यालय पहुंची और साक्षात्कार के बाद उसे नौकरी मिल गई। आरोप है कि वहां मौजूद एक कर्मचारी ने अपना धर्म हिंदू बताया था।

कुछ दिन काम करने के बाद आरोपी मिर्जापुर के मड़िहान में कार्यालय खोलने के नाम पर उसे अपने गांव ले आया और दोस्त के घर में ठहरा दिया। आरोप है कि रात में उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। बाद में उसे पता चला कि आरोपी गैर हिंदू है।

युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी इसी तरह कई हिंदू लड़कियों को फंसाकर उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ करता है। उसने तीन महीने का भुगतान रोकने और मामला उजागर करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।

सीओ ऑपरेशन मो. फईम कुरैशी ने बताया कि पीड़िता से संपर्क करने पर वह अपनी बातों से मुकरने लगी। शिकायत के बाद आरोपी युवक को थाने लाकर पूछताछ की गई। शनिवार की शाम सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पैसे के लेनदेन की बात कहकर अन्य आरोपों से कन्नी काटती दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में दिख रही युवती कौन है और उसके बयान की सच्चाई क्या है, इसकी जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X