सहावर। क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार मिल रही शिकायतों पर प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 ट्रैक्टर और 1 लोडर सहित कुल 5 वाहनों को सीज कर दिया।
एसडीएम हर्षिता देवड़ा के निर्देश पर तहसीलदार रामनारायण ने टीम के साथ मौके पर छापेमारी की। इस दौरान खनन कार्य में लगे 4 ट्रैक्टर और 1 लोडर पकड़े गए, जिन्हें कब्जे में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध खननकर्ताओं में खलबली मच गई है। एसडीएम सहावर हर्षिता देवड़ा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन कर खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं और आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई जारी रहेगी।