रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भोपाल:1000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का लोकार्पण, सीएम ने मोबाइल टॉर्च जलाकर जनता को भी बनाया भागीदार – Bhopal: Cm Mohan Yadav Inaugurates 1,000 Crore International Sports Complex, Invites Public To Join Celebratio
भोपाल

भोपाल:1000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का लोकार्पण, सीएम ने मोबाइल टॉर्च जलाकर जनता को भी बनाया भागीदार – Bhopal: Cm Mohan Yadav Inaugurates 1,000 Crore International Sports Complex, Invites Public To Join Celebratio

November 22, 2026


Bhopal: CM Mohan Yadav Inaugurates 1,000 Crore International Sports Complex, Invites Public to Join Celebratio

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

विस्तार

राजधानी भोपाल में खेल सुविधाओं के लिहाज से रविवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नाथू बरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के पहले चरण का लोकार्पण किया। करीब 134 एकड़ में एक हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परिसर के उद्घाटन समारोह को खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने जनता को भी इसमें भागीदार बनाया। उन्होंने खिलाड़ियों और दर्शकों से मोबाइल की टॉर्च जलाने की अपील की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी अपनी मोबाइल टॉर्च जलाकर परिसर के लोकार्पण का उत्सव मनाया। समारोह में भारत के साथ चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और थाईलैंड की टीमों ने मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम में गायक सुखविंदर सिंह का अभिनंदन भी किया गया। उन्होंने बाद में अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस मौके पर एशियन गेम्स, पैरा एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से 9 करोड़ 23 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि चेक के माध्यम से दी गई।

ये भी पढ़ें- एमपी: डीजीपी कैलाश मकवाना को तीन महीने का एक्सटेंशन देने की चर्चा, बदला तो नए चयन का गणित भी बदलेगा

टॉर्च की रोशनी में दिखाया खेलों का भविष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेलों के इतिहास में भोपाल के लिए यह स्वर्णिम दिन है। उन्होंने कहा कि खेल परिसर का लोकार्पण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश में खेलों के नए भविष्य की शुरुआत है। मुख्यमंत्री ने मौजूद युवाओं और खिलाड़ियों से मोबाइल की टॉर्च जलाकर इस उत्सव में शामिल होने को कहा। उन्होंने कहा कि मोबाइल की रोशनी उल्लास, उमंग और उत्साह का संदेश दे रही है। ऐसा लग रहा है कि देश और प्रदेश में खेलों का स्वर्णिम भविष्य सामने दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

ये भी पढ़ें- एमपी: रेहटी में 28 करोड़ के सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण, शिवराज बोले- निजी स्कूलों से बेहतर हों सरकारी स्कूल

युवा आबादी को खेलों से जोड़ने पर जोर

केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि भोपाल में इतने बड़े स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण प्रदेश के लिए गौरव की बात है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और मध्यप्रदेश की आबादी में भी करीब 28 प्रतिशत युवा हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश खेल सहित हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। मध्यप्रदेश भी स्वर्णिम राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की अपील की। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि भोपाल को अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल परिसर मिलना बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके लिए शहरों और गांवों का विकास करने के साथ युवाओं को सही दिशा देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश को फिट बनाने के लिए नागरिकों का फिट रहना भी आवश्यक है।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: एमपी के नए डीजीपी की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज, सीएस के पास पहुंची फाइल, पैनल में तीन आईपीएस शामिल

खेलों में 17वें से तीसरे स्थान पर पहुंचा प्रदेश

मंत्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। एक समय प्रदेश की स्थिति 17वें स्थान पर थी, लेकिन अब वह तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। अगले दो वर्षों में मध्यप्रदेश को देश में सबसे बेहतर खेल अधोसंरचना वाले राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य है। प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मध्यप्रदेश को खेलों का प्रमुख केंद्र बनाना चाहती है। भोपाल को खेल राजधानी के रूप में विकसित करने की योजना है। मुख्यमंत्री ने भोपाल में क्रिकेट स्टेडियम को भी मंजूरी दी है। इसके अलावा एशियन चैंपियनशिप आयोजित करने और भोपाल की हॉकी की पुरानी पहचान को फिर से मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि इस खेल परिसर से भविष्य में बेहतर खिलाड़ी निकलेंगे। भोपाल में खेलों के लिए अच्छा माहौल तैयार होगा और प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाकर देश का नाम रोशन करेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X