रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल का मौसम:बर्फबारी के बाद पहाड़ों में बढ़ी ठिठुरन, किन्नौर-लाहौल में तापमान माइनस में; छाने लगा कोहरा – Weather In Himachal: Chill Intensifies In The Mountains Following Snowfall
शिमला

हिमाचल का मौसम:बर्फबारी के बाद पहाड़ों में बढ़ी ठिठुरन, किन्नौर-लाहौल में तापमान माइनस में; छाने लगा कोहरा – Weather In Himachal: Chill Intensifies In The Mountains Following Snowfall

November 22, 2026


Weather in Himachal: Chill intensifies in the mountains following snowfall

लाहौल के कोकसर के साथ सटी पहाड़ी पर बर्फबारी। file
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में रातें बेहद सर्द होने लगी हैं। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री और कुकुमसेरी में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, केलांग में पारा 0.4 और कल्पा में 1.9 डिग्री तक पहुंच गया है। दूसरी ओर, जल स्रोतों के आसपास स्थित मंडी और बिलासपुर जिलों के कई क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा पड़ना शुरू हो गया है।

रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही, लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मैदानी क्षेत्रों में ऊना सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बिलासपुर में 27, कांगड़ा में 24.7, नाहन और मंडी में 24, धर्मशाला में 23 और चंबा में 22 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 17.1, मनाली में 17, कल्पा में 16.5, ताबो में 12.6 और केलांग में 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। सिरमौर जिले को छोड़कर अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से कम बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहने के बावजूद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात के तापमान में और गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है।

क्षेत्र एवं न्यूनतम तापमान


  • ताबो – 4.6
  • कुकुमसेरी – 2.4
  • केलांग 0.4
  • कल्पा 1.9
  • मनाली 3.4
  • बजौरा 4.0
  • भुंतर 4.4
  • चंबा 6.4
  • सोलन 6.5
  • शिमला 7.5
  • बिलासपुर 8.0
  • कांगड़ा 8.5
  • मंडी 8.5
  • धर्मशाला 10.8
  • नाहन 10.8
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X