रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
दिल्ली एनसीआर

Delhi Ncr News:संगम विहार में शराब पीने को लेकर पथराव – Stone-pelting In Sangam Vihar Over Alcohol Consumption

November 22, 2026


नई दिल्ली। संगम विहार में शराब पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद दो पक्षों के बीच पथराव तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे और पीटने की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

दक्षिण पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि रविवार को गली नंबर आठ, संगम विहार में झगड़े और पथराव की पीसीआर कॉल मिली थी। दोनों पक्ष झगड़ते मिले। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों पक्षों में तीन-तीन लोग हैं और वे पड़ोसी के साथ रिश्तेदार भी हैं। इससे पहले 20 और 21 नवंबर की रात कुआं पूजन समारोह में शराब पीने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। रविवार को एक बार फिर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और मारपीट की धमकी दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X