रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
महाराष्ट्र अपडेट्स:सुप्रिया सुले ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल; सुनेत्रा पवार ने सूखे को लेकर कही बड़ी बात – Maharashtra Hindi News Updates Mumbai Bmc Nagpur Pune Education Politics Crime Cm Fadnavis Gadkari
देश

महाराष्ट्र अपडेट्स:सुप्रिया सुले ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल; सुनेत्रा पवार ने सूखे को लेकर कही बड़ी बात – Maharashtra Hindi News Updates Mumbai Bmc Nagpur Pune Education Politics Crime Cm Fadnavis Gadkari

November 22, 2026


Maharashtra hindi news updates mumbai bmc nagpur pune education politics crime cm fadnavis gadkari

महाराष्ट्र की बड़ी खबरें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले ने रविवार को कहा कि यदि महाराष्ट्र सरकार राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारने के लिए प्रयास नहीं करती है, तो उनकी पार्टी विरोध-प्रदर्शन करेगी। ठाणे में पत्रकारों से बात करते हुए सुले ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जो गृह विभाग का प्रभार भी संभाल रहे हैं, के साथ-साथ पुणे के पुलिस अधीक्षक और पुणे शहर के पुलिस आयुक्त के सामने कई बार कानून-व्यवस्था बिगड़ने का मुद्दा उठाया है।

बारामती में बढ़ते अपराध से लोग चिंतित

बारामती की सांसद ने कहा, “अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। बारामती तालुका में पहले कभी इस तरह की घटनाएं नहीं होती थीं, लेकिन अब ऐसी वारदातें होने लगी हैं। इससे स्थानीय निवासियों और कारोबारियों में गहरी चिंता है।”

उनकी यह टिप्पणी पुणे जिले के बारामती में एक बिल्डर के घर के बाहर कथित तौर पर जबरन वसूली की मांग के बाद हुई गोलीबारी की घटना के बाद आई है। सुले ने कहा, “अगर पुलिस व्यवस्था और त्वरित कार्रवाई में सुधार नहीं हुआ, तो एनसीपी (एसपी) के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।”

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X