Firozabad News:अवध एक्सप्रेस में टिकट मांगने पर यात्री ने टीटीई को पीटा – Passenger Assaults Tte After Being Asked For A Ticket On The Awadh Express

सांकेतिक
– फोटो : सांकेतिक
November 22, 2026

सांकेतिक
– फोटो : सांकेतिक
टूंडला। अवध एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात ट्रेन टिकट परीक्षक (टीटीई) की पैंट्री कार कोच में सफर कर रहे एक यात्री ने पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान टीटीई का सरकारी सामान व निजी वस्तुएं भी ट्रेन में कहीं गिर गईं। पीड़ित टीटीई की तहरीर पर टूंडला जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
गौतमबुद्ध नगर के दनकौर थाना क्षेत्र स्थित ग्रेटर नोएडा के गांव जमालपुर निवासी राजेंद्र भाटी आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर टीटीई के पद पर तैनात हैं। 19 नवंबर को वह अवध एक्सप्रेस (19037) में आगरा फोर्ट से ऐशबाग तक ड्यूटी कर रहे थे। चेकिंग के दौरान जब वह पैंट्री कार कोच की ओर पहुंचे तो वहां टूंडला रेलवे स्टेशन से चढ़े दो युवक दिखाई दिए। टीटीई राजेंद्र भाटी ने जब उनसे पैंट्री कार में यात्रा करने के संबंध में पूछताछ की और टिकट दिखाने को कहा, तो दोनों युवक भड़क गए।
आरोप है कि उनमें से एक युवक ने टीटीई के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस हाथापाई और मारपीट के दौरान टीटीई राजेंद्र भाटी का रेलवे आईडी कार्ड, खाता बुक (मेमो बुक) और चश्मा ट्रेन में ही कहीं गिर गया। घटना के बाद पीड़ित टीटीई ने टूंडला जीआरपी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। जीआरपी थाना प्रभारी विश्वनाथ मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी युवक की पहचान कर तलाश की जा रही है।
November 28, 2026
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एन-कैप) के तहत नाला, साइड पटरी और ट्री गार्ड लगाने के कार्यों में शिथिलता व निर्माण संबंधी अनियमितताओं के चलते नगर निगम ने दो ठेकेदार फर्मों पर कुल 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही तय समय में काम पूरा न करने पर दोनों फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने […]
November 28, 2026
फिरोजाबाद। नेचुरल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी होने की स्थिति में टैंक भट्ठी कारखानों में तैयार सफेद चूड़ी (चौपेला) के दामों में वृद्धि की जाएगी। शनिवार को शहर के एक होटल में हुई बैठक में चूड़ी कारखानों ने यह सामूहिक निर्णय लिया है। बैठक के दौरान बीते छह महीनों में नेचुरल गैस की कीमतों में […]
November 28, 2026
सिरसागंज। मुआवजे की मांग लेकर पोल पर चढा किसान – फोटो : सिरसागंज। मुआवजे की मांग लेकर पोल पर चढा किसान सिरसागंज। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किसान की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देना तो दूर टावर लगाने के लिए अधिग्रहीत की गई उसकी जमीन का मुआवजा देने में भी हीलाहवाली की। शुक्रवार को फिर से विद्युत विभाग के कर्मियों को खेत […]
