Srinagar News:जन विश्वास, पेशेवर पुलिसिंग और शीतकालीन तैयारियों पर जोर – Srinagar, Igp Kashmir, Sujit Kumar Singh, Held Meeting
– आईजीपी कश्मीर ने की शीतकालीन सुरक्षा और नागरिक केंद्रित पुलिसिंग की उच्च स्तरीय समीक्षा
– सभी डीआईजी और जिला एसएसपी ने भाग लिया, जवाबदेही सुनिश्चित करने पर दिया बल
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। आईजीपी कश्मीर जोन सुजीत कुमार सिंह ने रविवार को नागरिक केंद्रित पुलिसिंग और शीतकालीन सुरक्षा समीक्षा पर एक दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। समीक्षा बैठक में कश्मीर जोन के सभी डीआईजी और एसएसपी तथा अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हुए। आईजीपी ने जन विश्वास, पेशेवर पुलिसिंग और शीतकालीन तैयारियों पर जोर दिया।
सम्मेलन में जन विश्वास को मजबूत करने, उत्तरदायी और जवाबदेह पुलिसिंग को बढ़ावा देने और शीतकालीन मौसम से पहले कश्मीर जोन में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। सम्मेलन के दौरान पेशेवर पुलिसिंग, प्रभावी जन सेवा वितरण, जवाबदेही और पुलिस-जनता संबंधों को मजबूत करने पर बल दिया गया।
समीक्षा में शीतकालीन तैयारियों का आकलन करने और यह सुनिश्चित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया कि चुनौतीपूर्ण सर्दियों के महीनों के दौरान सभी जिलों में पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनी रहे। सम्मेलन ने व्यावसायिकता, जन सेवा, सुरक्षा और पुलिस बल में जन विश्वास को मजबूत करने के प्रति कश्मीर पुलिस की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
