रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:तीन साल में ही उखड़ने लगी वेयर हाउस से रेलवे फाटक तक की सड़क – The Road From The Warehouse To The Railway Crossing Has Started To Break Apart Within Just Three Years

November 23, 2026


महेंद्रगढ़। शहर में वेयर हाउस से रेलवे फाटक तक जाने वाला मार्ग बदहाल होने लगा है। करीब तीन वर्ष पहले बनाए गए इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी हुई सड़क वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

इस रास्ते से अनाज मंडी, रेलवे स्टेशन और शहर के बाजार तक पहुंचने वाले लोगों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस रोड से 30 से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते है। सड़क की खराब हालत के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण रास्तों में शामिल है। सुबह और शाम के समय यहां वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री और बाजार में खरीदारी करने वाले लोग इसी सड़क से गुजरते हैं। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने ब्रेक लगाने पड़ रहे है।

लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क का निरीक्षण करवाकर गड्ढों को भरने और आवश्यकतानुसार दोबारा निर्माण करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि विभाग को केवल अस्थायी पैचवर्क के बजाय सड़क की वास्तविक स्थिति का आकलन करना चाहिए।

—————–

सड़क का निर्माण करीब तीन वर्ष पहले हुआ था। लेकिन अब इसकी हालत खराब होने लगी है। कई जगह सड़क की ऊपरी परत उखड़ चुकी है। इस समस्या के बारे में अनेक बार शिकायत दे चुके है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। -संजीव कुमार, मोहल्ला नीमड़ी नीचे

—————–

प्रतिदिन इसी मार्ग से रेलवे स्टेशन और बाजार की तरफ जाना पड़ता है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण दोपहिया वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखनी पड़ती है। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा और बढ़ रहा है।- ढिल्लू, गांव बारड़ा

—————

30 से अधिक गांवों के लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। किसानों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों का समय भी खराब होता है और वाहनों को नुकसान पहुंचता है।-बिजेंद्र यादव, अनाज मंडी

—————

इस मार्ग पर रोड का तारकोल उखड़ गया है और केवल रोड़ी ही दिखाई दे रही है। इसके अलावा कुछ जगह पर गड्ढे भी बने हुए जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। जब यहां से गुजरते है तब परेशानी होती है।-सांवत सैनी, गोशाल रोड

—————–

वर्जन:

वेयर हाउस से रेलवे फाटक तक सड़क का शीघ्र निर्माण करवा दिया जाएगा। इसके अलावा शहर में जहां पर भी टूटी सड़क है उनका भी निर्माण करवा दिया जाएगा।-रमेश सैनी नगरपालिका चेयरमैन, महेंद्रगढ़।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X