रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भिवानी

Bhiwani News:26 को टिकरी बॉर्डर पहुंचेंगे जिले के सैकड़ों किसान – Hundreds Of Farmers From The District Will Reach The Tikri Border On The 26th

November 23, 2026


बहल। अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी भिवानी की बैठक रविवार को बहल अनाज मंडी में जिला प्रधान रामफल देशवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसान आंदोलन की छठी वर्षगांठ पर 26 नवंबर को जिले के सैकड़ों किसान टिकरी बॉर्डर पहुंचेंगे और राष्ट्रीय किसान स्मारक बनाने की मांग उठाएंगे।

बैठक का संचालन जिला सचिव मास्टर जगरोशन ने किया। शुरुआत में कामरेड मान सिंह, फूल सिंह देशवाल की पत्नी खजानी देवी और हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री फूलचंद मुलाना के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद किसान आंदोलन की छठी वर्षगांठ सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

किसान सभा के नेताओं ने बताया कि टिकरी बॉर्डर पर आयोजित कार्यक्रम में आंदोलन के दौरान शहीद हुए 736 किसानों की स्मृति में राष्ट्रीय किसान स्मारक बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की याद में राष्ट्रीय स्मारक बनाने का वायदा किया था। बैठक में जिला कमेटी के पदाधिकारी कामरेड ओमप्रकाश, मास्टर उमराव सिंह, दयानन्द पूनिया, कविता आर्य और करण सिंह जैनावास मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X