Kullu News:दो साल से क्षतिग्रस्त दलाश-कंडागई सड़क का डंगा नहीं लगा, हादसे का खतरा – The Retaining Wall For The Dalash-kandagai Road, Which Has Been Damaged For Two Years, Has Not Been Constructed
डंगा गिरने से यहां सड़क काफी तंग हो गई है, जिससे वाहन चालकों को बेहद सावधानी के साथ आवाजाही करनी पड़ रही है। इस सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। हिमाचल पथ परिवहन वहन निगम (एचआरटीसी) की बसें भी इसी सड़क से गुजरती चलती हैं। इसके अलावा दलाश अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भी इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। सड़क तंग होने के कारण यहां वाहनों को पास देने में भी परेशानी होती है।
ऐसे में जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों का आरोप है कि डंगा गिरने के करीब दो साल बाद भी लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क की मरम्मत नहीं की। विभाग की इस लापरवाही से लोगों में रोष है।
ग्रामीण जियो लाल वर्मा, एनडी ठाकुर, मोहर सिंह, बीडीसी सदस्य देव राज चौहान, किशोरी लाल और प्रदीप चौहान सहित अन्य लोगों ने विभाग से मांग की है कि सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से पर जल्द डंगा लगाया जाए ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। वहीं, लोक निर्माण विभाग दलाश के कनिष्ठ अभियंता लाल सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त स्थान पर जल्द डंगा लगा दिया जाएगा।
