रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chitrakoot News:ताइक्वांडो में श्रावनी और आनवी ने लहराया परचम – Shravani And Aanvi Shine In Taekwondo
चित्रकूट

Chitrakoot News:ताइक्वांडो में श्रावनी और आनवी ने लहराया परचम – Shravani And Aanvi Shine In Taekwondo

November 23, 2026


Shravani and Aanvi shine in Taekwondo

फोटो-32-फतेहपुर: विद्यालय में मेडल व ट्रॉफी के साथ मौजूद राज ताइक्वांडो एकेडमी टीम। स्रोत: स्वय

चित्रकूट। जिले की दो बहनों ने सेकंड ताइक्वांडो इंटर स्टेट प्रतियोगिता में कामयाबी का परचम लहराया है।

दोनों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण और रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता फतेहपुर के डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी। कोच रमेश चंद्र और ग्रामीणों ने दोनों को बधाई दी।

प्रतियोगिता में सेमरदहा निवासी श्रावनी मिश्रा ने स्वर्ण पदक और आनवी मिश्रा ने रजत पदक जीता। दोनों लीलाधर मिश्रा की बेटियां हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। उनकी सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X