Unnao News:आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव – Dead Body Of A Youth Found Hanging From A Tree In A Mango Orchard
= पुलिस ने की जांच, परिजन नहीं बता पाए कोई कारण
नवाबगंज। लखौराकला गांव में घर से तीन सौ मीटर दूर आम की बाग में युवक का शव गमछे के फंदे से पेड़ पर लटका मिला। पुलिस जांच के दौरान परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए।
अजगैन के लखौरा कला निवासी विपिन (19) पुत्र हरिश्चंद्र सिंह का शव रविवार दोपहर गांव से तीन सौ मीटर दूर अपनी आम की बाग में गमछे से फंदे से लटका मिला। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने बाग में शव को फंदे से लटकता देख परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को लटका हुआ देखा तो चीख पुकार मच गई।
मृतक तीन भाईयों जगन्नाथ, जितेंद्र व बहन नीलम से छोटा था। बेटे की मौत से मां नन्ही देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।अजगैन कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन कारण नहीं बता पाए हैं। संवाद
