रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:रंगदारी के लिए कारोबारी के परिवार को बनाया निशाना, युवक की आंख के पास चाकू से वार; मामला हुआ दर्ज – Bihar: Businessman’s Family Targeted For Extortion; A Young Man Slashed With A Knife Near His Eye
मुज़फ़्फ़रपुर

बिहार:रंगदारी के लिए कारोबारी के परिवार को बनाया निशाना, युवक की आंख के पास चाकू से वार; मामला हुआ दर्ज – Bihar: Businessman’s Family Targeted For Extortion; A Young Man Slashed With A Knife Near His Eye

November 23, 2026


Bihar: Businessman’s family targeted for extortion; a young man slashed with a knife near his eye

अपराध

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जूरन छपरा में 50 हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर कपड़ा कारोबारी के परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने कारोबारी के छोटे भाई संतोष कुमार भानू को रास्ते में घेरकर बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान चाकू, फाइटर और रॉड से हमला किया गया। चाकू से उसकी आंख के पास गहरा घाव हो गया। मामले में 21 नवंबर को ब्रह्मपुरा थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित के बड़े भाई कमलेश दास ने ब्रह्मपुरा थाने में दिए आवेदन में बताया कि कंपनीबाग स्थित मीना बाजार में उनकी कपड़े की दुकान है। कुछ दिन पहले जूरन छपरा बाटा गली निवासी साकेत कुमार, सन्नी कुमार और करण कुमार दुकान पर पहुंचे थे। तीनों ने उनसे 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद तीनों वहां से भाग गए।

कमलेश के अनुसार, शाम को संतोष दुकान बंद कर घर लौट रहा था। घर से कुछ दूरी पहले ही तीनों आरोपियों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के जुटने की आशंका पर हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में घायल संतोष को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।

इस संबंध में ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन रंजन ने बताया कि घटना में आपसी रंजिश का पहलू भी सामने आया है। प्राथमिकी दर्ज कर एसआई शिवदेव कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X