रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उमरिया:खेत से घर लौट रहे 80 वर्षीय किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, बाइक चला रहा युवक गंभीर – 80-year-old Farmer Killed In Hit-and-run, Biker Seriously Injured In Umaria
उमरिया

उमरिया:खेत से घर लौट रहे 80 वर्षीय किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, बाइक चला रहा युवक गंभीर – 80-year-old Farmer Killed In Hit-and-run, Biker Seriously Injured In Umaria

November 23, 2026


80-Year-Old Farmer Killed in Hit-and-Run, Biker Seriously Injured in Umaria

दुर्घटना

विस्तार

उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 80 वर्षीय बुजुर्ग किसान की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा चंदिया के हरदुआ खैरभार के पास हुआ। दोनों खेत से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, किसान शिवमंगल सिंह (80) रविवार को खेत गए हुए थे। रात में उन्हें बाइक से घर लाने के लिए बादल सिंह पहुंचा था। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरदुआ खैरभार के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में शिवमंगल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बादल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पढ़ें: तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी, सेना के जवान समेत तीन की मौत; एक गंभीर

देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने शुरू की तलाश

बताया जा रहा है कि जब देर रात तक शिवमंगल सिंह और बादल सिंह घर नहीं पहुंचे तो परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान वे सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद परिजनों को शिवमंगल सिंह की मौत की जानकारी मिली, जबकि बादल सिंह गंभीर रूप से घायल था।

डायल 112 की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया

हादसे में बाइक क्रमांक MP 54 ME 5117 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल बादल सिंह को उपचार के लिए कटनी ले जाया गया। वहीं, पुलिस ने शिवमंगल सिंह के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

चंदिया पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X