Bijnor News:बहन की विदाई से पहले ममेरे भाई की हादसे में मौत – Maternal Cousin Dies In An Accident Before Sisters Send-off

सड़क दुर्घटना में मरने वाले आकाश का फाइल फोटो
November 23, 2026

सड़क दुर्घटना में मरने वाले आकाश का फाइल फोटो
पिता को बाइक से लेने जा रहा था दुल्हन का ममेरा भाई
बाइक पर साथ जा रहा दुल्हन के रिश्ते का भाई हुआ घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। फुफेरी बहन की शादी में अपने पिता को बाइक से लेने जा रहे आकाश (25) पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव तंगरोली की बाइक सामने से आ रही कार से टकराने के कारण मौत हो गई। हादसे में दुल्हन का रिश्ते का भाई वाशु गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया और आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
शनिवार की रात करीब 9:30 बजे नूरपुर-नहटौर मार्ग पर गांव मंडौरा स्थित इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रही कार ने बाइक सवारों दो युवकों को टक्कर मार दी। इसमें गांव तंगरोली निवासी आकाश (25) की मौत हो गई जबकि गांव दबथला निवासी उसका रिश्ते का भाई वाशु घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक मृतक आकाश की फुफेरी बहन की शनिवार-रविवार की रात शादी हुई थी। रविवार की सुबह उसकी विदाई थी। विदाई के समय मामा को कुछ रस्में निभानी होती हैं। दुल्हन के मामा प्रेम सिंह गांव दबथला के रहने वाले हैं। उन्हें लाने के लिए रविवार उनका पुत्र आकाश अपने रिश्ते के भाई वाशु के साथ बाइक से गया था। रास्ते में उनकी बाइक कार से टकरा गई। हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाशु घायल हो गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया। सूचना पर परिजनों में शोक फैल गया। मृतक युवक की शादी करीब छह माह पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ देश दीपक ने बताया कि मृतक के पिता प्रेम सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
November 28, 2026
-तीन माह से जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे थे रामपुर चाठा व पीतमगढ़ के ग्रामीण फोटो-28एनजेडबी01आर मंडावली/नजीबाबाद। राजगढ़ वन क्षेत्र के नजदीक बसे गांव रामपुर चाठा और पीतमगढ़ को मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान कटियारी नदी पर बना रपटा बह गया था। इसके बाद […]
November 28, 2026
– गन्ने से लदे ट्रक की टक्कर से गई थी दोनों की जान, मुआवजे की मांग को लेकर किया था प्रदर्शन संवाद न्यूज एजेंसी शिवाला कलां। चांदपुर-जलीलपुर मार्ग पर अकबरपुर सीमली गांव के पास मंगलवार को गन्ने से लदे ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के कारण मां-बेटी की मौत हो गई थी। बुधवार को […]
November 28, 2026
नहटौर में कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते विधायक ओमकुमार। संवाद – हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे विधायक, बोले- 15 दिन के भीतर करेंगे अपील संवाद न्यूज़ एजेंसी नहटौर। विधायक ओम कुमार ने कहा कि हाईकोर्ट में मतगणना में गड़बड़ी और वीवीपैट की पर्चियों में अदला-बदली के आरोप सही नहीं पाए गए हैं। […]
