रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jaunpur News:चार बेड वाले नेत्र चिकित्सालय का विधायक ने किया शुभारंभ – The Mla Inaugurated The Four-bed Eye Hospital
जौनपुर

Jaunpur News:चार बेड वाले नेत्र चिकित्सालय का विधायक ने किया शुभारंभ – The Mla Inaugurated The Four-bed Eye Hospital

November 23, 2026


The MLA inaugurated the four-bed eye hospital

मछलीशहर में वीरांगना फूलन देवी नेत्र चिकित्सालय का विधायक की उपस्थिति में फीता काटकर किया जा रह

मछलीशहर। सीएचसी परिसर में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बने चार बेड वाले वीरांगना फूलन देवी नेत्र चिकित्सालय का रविवार को शुभारंभ किया गया।

विधायक रागिनी सोनकर की मौजूदगी में उनके पिता कैलाश नाथ सोनकर और सपा नेता पंधारी लाल यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। नेत्र चिकित्सालय का शिलान्यास 14 नवंबर 2024 को विधायक रागिनी सोनकर ने किया था। अस्पताल में रेटिना की जांच, आंखों के विभिन्न रोगों के उपचार और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

अस्पताल का नाम दलित समाज की संघर्षशील महिला वीरांगना फूलन देवी के नाम पर रखा गया है। विधायक डा. रागिनी सोनकर ने कहा कि नेत्र चिकित्सालय शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आंखों के उपचार के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि यहां आंखों की सभी तरह की जांच की व्यवस्था है। रोस्टर के अनुसार जिला अस्पताल से चिकित्सक यहां उपलब्ध रहेंगे। सोमवार से ओपीडी भी शुरू हो जाएगी।

इस अवसर पर सपा के विधानसभा अध्यक्ष सूर्यभान यादव, महमूद आलम, डॉ. हस्सान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X