रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जानना जरूरी:यूपीआई से गलत खाते में पैसे भेज दिए तो क्या करें? यहां जानें वरना हो सकती है दिक्कत – What To Do If You Send Money To The Wrong Upi Account? Know The Recovery Process
यूटिलिटी

जानना जरूरी:यूपीआई से गलत खाते में पैसे भेज दिए तो क्या करें? यहां जानें वरना हो सकती है दिक्कत – What To Do If You Send Money To The Wrong Upi Account? Know The Recovery Process

November 23, 2026


UPI Payment: आज के समय में यूपीआई से पैसे भेजना बेहद आसान हो गया है। चाहे किसी दुकान पर भुगतान करना हो या किसी दोस्त को पैसे भेजने हों, कुछ सेकंड में ट्रांजेक्शन पूरा हो जाता है, लेकिन यही जल्दबाजी कई बार परेशानी का कारण बन सकती है। कई बार लोग गलत यूपीआई आईडी चुन लेते हैं या मोबाइल नंबर में गलती कर बैठते हैं।

ऐसे में पैसा किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में पहुंच जाता है। सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि अब उस रकम को वापस कैसे पाया जाए। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो घबराने के बजाय तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए। तो चलिए जानते हैं यूपीआई से गलत खाते में पैसे जाने पर क्या करें। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

What to Do If You Send Money to the Wrong UPI Account? Know the Recovery Process

UPI से पेमेंट करने वाले ध्यान दें!
– फोटो : Adobe Stock

सफल ट्रांजेक्शन में क्या होगा?

  • सबसे पहले यह समझना जरूरी है नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई के मुताबिक, एक बार सफल ट्रांजेक्शन होने के बाद उसे अपने आप रिवर्स नहीं किया जा सकता
  • ऐसी स्थिति में पैसे वापस मिलने के लिए रिसीवर की सहमति जरूरी हो सकती है
What to Do If You Send Money to the Wrong UPI Account? Know the Recovery Process

UPI से पेमेंट करने वाले ध्यान दें!
– फोटो : AdobeStock

गलत खाते में पैसे जाने पर क्या करें?

  • अगर आपने गलत खाते में पैसे भेज दिए हैं तो बिना देरी किए अपने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करें
  • बैंक को बताएं कि आपने गलती से गलत यूपीआई आईडी या मोबाइल नंबर पर पेमेंट कर दी है
  • शिकायत करते समय ट्रांजेक्शन आईडी, भुगतान की तारीख, कितने पैसे भेजे हैं और संबंधित स्क्रीनशॉट अपने पास रखें
What to Do If You Send Money to the Wrong UPI Account? Know the Recovery Process

UPI से पेमेंट करने वाले ध्यान दें!
– फोटो : Adobe Stock

  • बैंक से इस मामले में चार्जबैक या रिकवरी प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध करें
  • ध्यान रखें कि शिकायत करने का मतलब यह नहीं है कि पैसा वापस मिलने की गारंटी मिल गई है
What to Do If You Send Money to the Wrong UPI Account? Know the Recovery Process

UPI से पेमेंट करने वाले ध्यान दें!
– फोटो : Adobe Stock

यूपीआई एप पर भी कर सकते हैं शिकायत

  • आपने जिस भी यूपीआई एप से पेमेंट की है, उसे खोलें
  • फिर उसमें ट्रांजेक्शन हिस्ट्री पर जाएं
  • संबंधित भुगतान को चुनकर Help या Raise Complaint के विकल्प पर जाएं
  • वहां गलत खाते में पैसे भेजने से जुड़ी शिकायत दर्ज करें
  • शिकायत का रेफरेंस नंबर अपने पास रखें
  • यहां से भी आपकी मदद हो सकती है
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X