‘केरल के विकास पर ध्यान दें, सियासी झगड़े छोड़ें’; थरूर ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को दी सलाह; जानें क्या कहा – Shashi Tharoor Advises Congress Leaders To Focus On Kerala Development Avoid Political Quarrels

कांग्रेस सांसद शशि थरूर
ग्राफिक
November 23, 2026

कांग्रेस सांसद शशि थरूर
ग्राफिक
केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी पार्टी के नेताओं को खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सभी को विकास के काम पर ध्यान देना चाहिए। राज्य के सामने विकास की बड़ी चुनौती है। ऐसे में राजनीतिक झगड़ों में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।
केरल की आर्थिक हालत पर क्या बोले थरूर?
थरूर ने तिरुवनंतपुरम में यह बात कही। उन्होंने कहा, मेरे अपने साथियों को मेरी सलाह है कि वे काम पूरा करने पर ध्यान दें। हमारे सामने विकास की बहुत बड़ी चुनौती है। हमारी हालत ऐसी है कि राज्य लगभग दिवालिया होने की स्थिति में है। इसकी बड़ी वजह पिछली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार की गंभीर लापरवाही और नाकामी है। उसने केरल की आर्थिक स्थिति को बेहद खराब कर दिया है।
ये भी पढ़ें: परिसीमन पर सरकार का क्या है प्लान?: जयराम रमेश ने पीएम मोदी-शाह से पूछा सवाल; शीतकालीन सत्र पर भी घेरा
उन्होंने आगे कहा, इसलिए हमें आगे आना होगा। निवेश लाना होगा। नियमों की उन रुकावटों को हटाना होगा, जो विकास में बाधा बन रही हैं। हमें अपने राज्य में विकास और तरक्की के रास्ते खोलने होंगे। इनके बिना केरल खुशहाल नहीं हो सकता।
विकास के लिए क्या करने की जरूरत?
थरूर ने कहा, केरल में हमारे पास बहुत अच्छे विचार हैं। यहां बहुत कुछ किया जाना बाकी है। लेकिन हम ऐसा नहीं कर सकते, जब तक सभी का सहयोग न मिले। भविष्य पर लगातार ध्यान देना भी जरूरी है। इसलिए मैं सच कहूं तो राजनीतिक झगड़ों पर चर्चा करके अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता। पार्टी में संगठन से जुड़े दूसरे लोग इन सभी मामलों को संभालेंगे।
उन्होंने कहा, अभी मेरी रुचि केरल में विकास, तरक्की और राज्य की खुशहाली पर है। जब भी मैं केरल में होता हूं, मेरी बैठकों और बातचीत का यही मुद्दा रहता है। मेरा मानना है कि हममें से ज्यादातर लोगों को मुख्यमंत्री के इन कामों में उनका साथ देना चाहिए।
November 29, 2026
कैलिफोर्निया में 5 तीव्रता का भूकंप ग्राफिक्स विस्तार अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार सुबह आए 5 तीव्रता के भूकंप से दक्षिणी इलाके में लोगों के बीच दहशत फैल गई। भूकंप के कारण कई घरों में सामान गिर गया और दर्जनों आफ्टरशॉक यानी भूकंप के बाद आने वाले झटके महसूस किए गए। हालांकि, फिलहाल किसी के […]
November 28, 2026
जम्मू-कश्मीर और पंजाब में आठ ठिकानों पर गत शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों में जब्त दस्तावेजों की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पूर्व कर्मी गुरमीत सिंह और उसके सहयोगियों ने निवेश के नाम पर अपने करीबियों, अधिकारियों समेत कई अन्य लोगों से 70 करोड़ रुपये से […]
November 28, 2026
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह प्रस्तावित परिसीमन के जरिए चुनावी क्षेत्रों की सीमाएं इस तरह से बदलना चाहती है, जिससे भाजपा को राजनीतिक फायदा मिल सके। उन्होंने इसे जैरीमेंडरिंग की आशंका से जोड़ते हुए चिंता जताई है। ऐसे में जैरीमेंडरिंग शब्द इन दिनों काफी चर्चा में है। जैरीमेंडरिंग क्या […]
