रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:तुलसी विवाह में उमड़े लोग, निकली भगवान शालिग्राम की भव्य बरात – Crowds Gather For Tulsi Vivah; Grand Wedding Procession Of Lord Shaligram Takes Place

November 23, 2026


जीरकपुर। ढकोली के श्री शिव मंदिर, एमएस एन्क्लेव में तुलसी विवाह महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर सहित पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान शालिग्राम एवं माता तुलसी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के प्रधान आरपी शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तुलसी विवाह के पावन अवसर पर भगवान शालिग्राम जी की भव्य बरात सजाई गई।

बैंड-बाजे की मधुर धुनों के बीच भगवान शालिग्राम की बरात पूरे एमएस एन्क्लेव में धूमधाम से निकाली गई। बरात के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए भगवान का स्वागत किया और धार्मिक उल्लास के साथ इस पावन उत्सव में अपनी भागीदारी निभाई। बरात के मंदिर पहुंचने के पश्चात पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार माता तुलसी एवं भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न करवाया गया। विवाह की रस्मों के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

इसके उपरांत उपस्थित सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर जय तुलसी माता और जय श्री हरि के जयकारों से गूंज उठा। प्रधान आरपी शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं को तुलसी विवाह की शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X