रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हाथरस

Hathras News:तालाब चौराहे पर टैंकर से फैला तेल, 24 से अधिक बाइक सवार गिरे – Oil Spilled From A Tanker At Talab Square, Killing More Than 24 Bike Riders

November 23, 2026


हाथरस। शहर के व्यस्ततम तालाब चौराहे पर शनिवार रात एक टैंकर से तेल फैल जाने के कारण अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सड़क पर तेल की परत जमने से हुई तेज फिसलन के चलते 24 से अधिक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े, जिससे कई लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार रात 10 बजे तालाब चौराहा से गुजर रहे वाहन चालकों को अचानक सड़क पर फैले तेल का अंदाजा नहीं लग सका। तेज गति और फिसलन के कारण एक के बाद एक कई दोपहिया वाहन फिसलने लगे और चालक व उन पर सवार लोग सड़क पर जा गिरे।

देखते ही देखते चौराहे पर गिरने और संभलने की घटनाओं से लोगों की भीड़ जुट गई। कई वाहनों के चालकों को चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से संभाला गया।

पुलिस ने डलवाई मिट्टी, सामान्य कराया आवागमन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता और हादसों के खतरे को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उस हिस्से पर मिट्टी डालने की व्यवस्था कराई, जहां तेल फैला था। इसके बाद सड़क पर फिसलन कुछ हद तक कम हो गई और वाहनों का आवागमन सुचारू हो गया। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिसलन कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया। प्रकरण में कोई शिकायत नहीं मिली है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X