रायपुर:ओला, उबर टैक्सी चालकों की बदसलूकी और मनमाने किराये पर पुलिस सख्त – Raipur Police Crack Down On Ola, Uber Taxi Drivers’ Misbehavior And Arbitrary Fares

ओला-उबर चालकों की मनमानी पर रायपुर पुलिस सख्त
November 23, 2026

ओला-उबर चालकों की मनमानी पर रायपुर पुलिस सख्त
रायपुर पुलिस ने यात्रियों से बदसलूकी करने, निर्धारित दर से ज्यादा किराया मांगने और नियम तोड़ने वाले ओला, उबर तथा रैपिडो चालकों पर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सीएसपी माना कार्यालय में टैक्सी ऑपरेटरों की बैठक बुलाई। इस दौरान, पुलिस अधिकारियों ने एप आधारित टैक्सी सेवाओं के संचालकों को नियमों के तहत काम करने, यात्रियों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करने और केवल शासन-प्रशासन द्वारा तय किराया ही लेने की सख्त हिदायत दी।
एयरपोर्ट पर विवादों की घटनाएं
माना एयरपोर्ट पर सवारी बैठाने को लेकर टैक्सी चालकों के बीच विवाद की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते 17 नवंबर को भी एयरपोर्ट परिसर में सवारी बैठाने की बात पर दो चालकों में तीखी बहस के बाद मारपीट हुई, जिसे सीआईएसएफ के जवानों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। इससे पहले सितंबर 2024 में भी पार्किंग नंबर-1 के पास चालकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं जनवरी 2024 में सवारी बैठाने के दौरान हुए झगड़े में एक चालक का सिर फूट गया था। इस मामले में तुराब अली और हरविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
मनमाने किराये पर सख्त कार्रवाई
टैक्सी सेवाओं के एप पर प्रदर्शित राशि से ज्यादा रकम मांगने की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं। नवंबर 2026 में इटली की डीजे ओली एस्से ने सोशल मीडिया पर रायपुर में यात्रा का अनुभव साझा करते हुए बताया था कि एप पर 281 रुपये किराया दिख रहा था, लेकिन चालक ने 500 रुपये अतिरिक्त मांगे थे। पुलिस अधिकारियों ने टैक्सी ऑपरेटरों को चेतावनी दी है कि यात्रियों से दुर्व्यवहार करने, अत्यधिक किराया वसूलने या आपसी प्रतिस्पर्धा में विवाद खड़ा करने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित तथा सुगम परिवहन उपलब्ध कराना मुख्य प्राथमिकता है।
November 29, 2026
रायपुर विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने बहुचर्चित नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में नौ में से तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में शुभम सोनी, आर्यन ठाकरे और नाइजीरियाई नागरिक इनोसेंट शामिल हैं। वहीं साक्ष्यों के अभाव में अदालत ने छह अन्य अभियुक्तों […]
November 28, 2026
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : गांव में लगा बोर्ड विस्तार छत्तीसगढ़ की तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के 1,501 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर तीन दिसंबर कर दी गई है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 26 थी। इच्छुक अभ्यर्थी 3 दिसंबर की रात 11:55 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट […]
November 28, 2026
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : गांव में लगा बोर्ड विस्तार दंतेवाड़ा जिले में वन विभाग ने बैलाडीला की पहाड़ियों पर स्थित डिपॉजिट-14 से एनएमडीसी का लौह अपशिष्ट बहकर आरक्षित वन क्षेत्र में फैलने पर महाप्रबंधक के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है। शुरुआती आकलन के आधार पर एनएमडीसी पर छह से सात करोड़ रुपये […]
