रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ध्यान दें:क्या आपका बिजली बिल ज्यादा आ रहा है? इन 4 तरीकों से करें चेक – How To Check If Your Electricity Bill Is Higher Than Your Actual Consumption
यूटिलिटी

ध्यान दें:क्या आपका बिजली बिल ज्यादा आ रहा है? इन 4 तरीकों से करें चेक – How To Check If Your Electricity Bill Is Higher Than Your Actual Consumption

November 23, 2026


Electricity Bill: गर्मी हो या सर्दी, बिजली का बिल हर घर के बजट का अहम हिस्सा होता है। कई बार घर में बिजली की खपत पहले जितनी ही रहती है, लेकिन बिल अचानक बढ़कर आ जाता है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि ज्यादा बिजली इस्तेमाल हुई है या फिर बिल बनाने में कोई गलती हुई है।

कई बार मीटर रीडिंग गलत दर्ज होने, पुराने बकाया जुड़ने या बिजली की खपत बढ़ने से बिल ज्यादा दिखाई दे सकता है। इसलिए बिल को देखकर तुरंत परेशान होने के बजाय उसकी जांच करना जरूरी है। आप घर बैठे कुछ आसान तरीकों से पता लगा सकते हैं कि आपका बिजली बिल सही है या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

How to Check If Your Electricity Bill Is Higher Than Your Actual Consumption

बिजली बिल ज्यादा आने पर क्या करें?
– फोटो : AI Generated

मीटर की रीडिंग से करें शुरुआत

  • बिजली बिल की जांच करने का सबसे आसान तरीका मीटर की रीडिंग देखना है
  • अपने घर में लगे बिजली मीटर पर दिखाई देने वाली रीडिंग नोट करें
  • अब इसे बिजली बिल में दी गई मौजूदा मीटर रीडिंग से मिलाएं
  • अगर दोनों में काफी अंतर दिखाई देता है, तो इसकी वजह समझना जरूरी है
  • ध्यान रखें कि बिल बनने और मीटर देखने के बीच कुछ दिनों का अंतर हो सकता है, इसलिए तारीख का भी मिलान करें
How to Check If Your Electricity Bill Is Higher Than Your Actual Consumption

बिजली बिल ज्यादा आने पर क्या करें?
– फोटो : एआई जनरेटेड

पुरानी बिजली बिल से तुलना करें

  • दूसरा तरीका पिछले कुछ महीनों के बिजली बिल की तुलना करना है
  • अपने पुराने बिल निकालें और देखें कि हर महीने कितनी यूनिट बिजली खर्च हुई थी
  • अगर पहले हर महीने लगभग समान यूनिट खर्च होती थीं और इस बार खपत अचानक काफी बढ़ गई है, तो इसकी जांच करें
  • यह भी देखें कि घर में एसी, गीजर, हीटर या अन्य बिजली उपकरणों का इस्तेमाल तो नहीं बढ़ा है
How to Check If Your Electricity Bill Is Higher Than Your Actual Consumption

बिजली बिल ज्यादा आने पर क्या करें?
– फोटो : AI Generated

बिजली के उपकरणों को भी चेक करें

  • तीसरा तरीका घर में इस्तेमाल होने वाले बिजली के उपकरणों की जांच करना है
  • कई बार खराब या पुराने उपकरण जरूरत से ज्यादा बिजली खर्च कर सकते हैं
  • एसी, फ्रिज, गीजर, पानी की मोटर और हीटर जैसे उपकरणों पर खास ध्यान दें
  • यह भी देखें कि कहीं कोई उपकरण लगातार चालू तो नहीं रहता या स्टैंडबाय मोड में चलने वाले कुछ उपकरण भी बिजली की खपत करते हैं
  • अगर सभी उपकरण बंद करने के बाद भी मीटर की रीडिंग बढ़ती दिखाई दे रही है, तो इलेक्ट्रीशियन से वायरिंग चेक करवा सकते हैं
How to Check If Your Electricity Bill Is Higher Than Your Actual Consumption

बिजली बिल ज्यादा आने पर क्या करें?
– फोटो : Adobe Stock

बिल में इन जानकारियों को जरूर देखें

  • चौथा तरीका बिजली बिल में दर्ज जानकारियों को ध्यान से पढ़ना है
  • सिर्फ कुल रकम देखकर बिल को सही या गलत न मानें
  • बिल में दर्ज यूनिट, मीटर रीडिंग, बिलिंग अवधि, पुराने बकाया और बाकी शुल्कों को चेक करें
  • बिल में कोई अतिरिक्त चार्ज तो नहीं जुड़ा है, ये जरूर चेक करें
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X