आज, 23 नवंबर 2026 को एसबीआई, सीजीएसटी लखनऊ, चंडीगढ़ जिला न्यायालय और सीएसआईआर-एएमपीआरआई की पांच भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। इन अवसरों में बैंकिंग, खेल कोटा और न्यायालय सहित विभिन्न क्षेत्रों के पद शामिल हैं। उम्मीदवार आवेदन से पहले संबंधित आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता और जरूरी निर्देश जरूर देख लें।
एसबीआई जोखिम विशेषज्ञ भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक की विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2026-27/27 के तहत जोखिम विशेषज्ञ के तीन पद हैं। आयु 31 अक्तूबर 2026 को 25 से 35 वर्ष होनी चाहिए। योग्यता के लिए सीए, सीएफए या वित्त, डेटा विश्लेषण अथवा व्यवसाय विश्लेषण में एमबीए/पीजीडीएम मांगा गया है। पद का वेतनमान एमएमजीएस-II के अनुसार है। आवेदन की अंतिम तिथि 23 नवंबर है।
एसबीआई विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी भर्ती
एसबीआई की विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2026-27/26 में मुख्य प्रबंधक- उत्पाद एवं अनुसंधान (विदेशी मुद्रा एवं रुपया डेरिवेटिव) और प्रबंधक- त्पाद एवं अनुसंधान विश्लेषक के पद शामिल हैं। मुख्य प्रबंधक के लिए आयु 30-40 वर्ष और कम से कम सात वर्ष का संबंधित अनुभव, जबकि प्रबंधक के लिए आयु 24-36 वर्ष और कम से कम तीन वर्ष का संबंधित अनुभव मांगा गया है। दोनों पदों के लिए वित्त में विशेषज्ञता को प्राथमिकता के साथ एमबीए/पीजीडीएम या समकक्ष डिग्री मांगी गई है।
4 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Freepik
सीजीएसटी लखनऊ खेल कोटा भर्ती
सीजीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क, लखनऊ जोन में खेल कोटे से कर सहायक के तीन और हवलदार के 14 पद हैं। सातवें वेतन आयोग के अनुसार कर सहायक का वेतन स्तर-4 (25,500-81,100 रुपये) और हवलदार का स्तर-1 (18,000-56,900 रुपये) है। आवेदन ऑफलाइन जमा करना है। आवेदन 23 नवंबर तक संबंधित कार्यालय, 7-ए अशोक मार्ग, लखनऊ-226001 में पहुंचना चाहिए।
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Freepik
चंडीगढ़ जिला न्यायालय भर्ती
चंडीगढ़ जिला न्यायालय ने 8 गेटकीपर, 6 चौकीदार और 18 पार्किंग अटेंडेंट सहित कुल 32 पदों पर 89 दिनों के प्रारंभिक अनुबंध के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया और सूचना के लिए चंडीगढ़ जिला न्यायालय की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट देखें।