रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:सुबह बादलों ने बढ़ाई बेचैनी, दोपहर में खिली धूप – Clouds In The Morning Added To The Unease; The Sun Came Out In The Afternoon
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:सुबह बादलों ने बढ़ाई बेचैनी, दोपहर में खिली धूप – Clouds In The Morning Added To The Unease; The Sun Came Out In The Afternoon

November 23, 2026


Clouds in the morning added to the unease; the sun came out in the afternoon.

रविवार को आसमान में छाए रहे बादल। संवाद
– फोटो : Samvad

बादलों की उमड़-घुमड़ ने रविवार की सुबह किसानों की बेचैनी बढ़ा दी लेकिन दोपहर होते-होते धूप निकलने से राहत की सांस ली। सुबह मंद गति से हवाएं भी चलीं। किसानों का कहना है कि तेज बारिश हुई तो गेहूं की बुआई पिछड़ेगी। आलू को भी नुकसान पहुंचेगा।

नवंबर माह का तीसरा सप्ताह चल रहा है। सुबह-शाम सर्दी का अहसास होने लगा है। धुंध का असर भी दिख रहा है। बादलों ने तापमान और गिरा दिया है। रात में लोग गर्म कपड़े में देखे जा रहे हैं।

वहीं, रविवार को मौसम के बदलाव से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। रानीगंज के थरिया गांव के किसान शेष बहादुर सिंह, हरिश्चंद्र शुक्ल ने बताया कि बारिश होगी तो गेहूं, चना, मटर, आलू की फसल को नुकसान होगा।

पट्टी ब्लॉक के परसनी निवासी नरेंद्र सिंह, मनैता के नागेंद्र सिंह ने बताया कि रिमझिम बारिश फसलाें के असरदार होगी। तेज बारिश नुकसान पहुंचाएगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान 29.5 व न्यूनतम तापमान 19.0 दर्ज किया गया। पुरवा हवाएं सक्रिय रही।

कृषि विज्ञान केंद्र कालाकांकर के वैज्ञानिक डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि 48 लाख हेक्टेयर गेहूं बुआई लक्ष्य के सापेक्ष 96 हजार हेक्टेयर बुआई हो सकी है। हल्की बारिश फायदेमंद है लेकिन तेज बारिश से नुकसान होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X