रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जौनपुर:पड़ोसी के हमले में घायल शख्स की इलाज के दौरान हुई मौत, लाठी-डंडों से किया था घायल – Man Injured In Attack By Neighbor In Jaunpur Dies During Treatment
जौनपुर

जौनपुर:पड़ोसी के हमले में घायल शख्स की इलाज के दौरान हुई मौत, लाठी-डंडों से किया था घायल – Man Injured In Attack By Neighbor In Jaunpur Dies During Treatment

November 23, 2026


Man injured in attack by neighbor in Jaunpur dies during treatment

अवधेश पाठक की फाइल फोटो

विस्तार

जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर गांव में रविवार रात पड़ोसी के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

क्या है पूरा मामला

गांव निवासी अवधेश पाठक (30) रविवार रात करीब 10 बजे अपना खेत देखने गया था। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। इस दौरान पड़ोसी ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन सीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अवधेश ने दम तोड़ दिया।

थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X