रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रामायण:’4 साल नहीं बढ़ी सैलरी; जॉब से भी निकाला’, Vfx आर्टिस्ट ने नमित मल्होत्रा की कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप – Ramayana Vfx Artist Accuses Namit Malhotra Dneg Of Unfair Layoffs Claims No Salary Hike In Over Four Years
बॉलीवुड

रामायण:’4 साल नहीं बढ़ी सैलरी; जॉब से भी निकाला’, Vfx आर्टिस्ट ने नमित मल्होत्रा की कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप – Ramayana Vfx Artist Accuses Namit Malhotra Dneg Of Unfair Layoffs Claims No Salary Hike In Over Four Years

November 23, 2026


Ramayana VFX Artist Accuses Namit Malhotra DNEG Of Unfair Layoffs Claims No Salary Hike In Over Four Years

नमित मल्होत्रा की रामायण

विस्तार

‘रामायण’ की सफलता के बीच एक VFX आर्टिस्ट ने नमित मल्होत्रा की कंपनी DNEG पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आर्टिस्ट ने कंपनी के काम करने के तरीके, सैलरी में बढ़ोतरी न होने और अचानक नौकरी से निकाले जाने को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

VFX आर्टिस्ट ने DNEG पर लगाए गंभीर आरोप

एनवायरनमेंटल मॉडलिंग आर्टिस्ट राहुल धनवे ने करीब साढ़े चार साल तक VFX स्टूडियो DNEG में काम किया। इस कंपनी की कमान ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ के निर्माता नमित मल्होत्रा के हाथों में है।

राहुल ने आरोप लगाया कि कंपनी ने कलाकारों को ऐसी चीज समझा, जिन्हें कभी भी इस्तेमाल करके बाहर किया जा सकता है। उनका कहना है कि पांच साल पूरे होने से कुछ महीने पहले ही उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया।

राहुल के लिंक्डइन और एक्स पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक यूजर ने इन पोस्ट को शेयर करते हुए फिल्म के सह-निर्माता यश और मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर से पर्दे के पीछे काम करने वाले कलाकारों के साथ हो रहे व्यवहार पर ध्यान देने की अपील की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X