रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bilaspur News:लेह में तैनात लांस नायक सुशील का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई – Lance Naik Sushil, Posted In Leh, Passes Away; Laid To Rest With Full Military Honors
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:लेह में तैनात लांस नायक सुशील का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई – Lance Naik Sushil, Posted In Leh, Passes Away; Laid To Rest With Full Military Honors

November 23, 2026


Lance Naik Sushil, posted in Leh, passes away; laid to rest with full military honors.

ग्राम पंचायत लैहड़ी के गांव ढोल में हवलदार सुशील कुमार को श्रद्धांजलि देते लोग। स्रोत: जागरूक प

जालंधर में सेना अस्पताल में चल रहा था उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी

श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र श्री नयना देवी जी के तहत ग्राम पंचायत लैहड़ी के गांव ढोल निवासी भारतीय सेना के लांस नायक सुशील कुमार (34) का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह पठानकोट में तैनात थे। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें उपचार के लिए जालंधर स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। यहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में शोक की लहर रही।

सुशील कुमार पुत्र पवन कुमार पंजाब रेजिमेंट में सेवाएं दे रहे थे। वह महज 19 वर्ष की आयु में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में तीन भाई हैं और वह सबसे छोटे थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी गृहिणी हैं और उनका तीन वर्षीय बेटा है। पिता को खोने वाले मासूम बेटे को देखकर अंतिम विदाई के समय हर किसी की आंखें नम हो गईं। उनके पिता ग्वालथाई में दर्जी की दुकान करते हैं। अंतिम संस्कार के दौरान विधायक रणधीर शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रशासन की ओर से पटवारी और तहसीलदार ने भी अंतिम विदाई में भाग लिया। सेना की टुकड़ी ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी। इस दौरान कैप्टन गौतम, सूबेदार चमन, नायब सूबेदार विशाल, संजय राठौर और ग्रिस्टी सहित सेना के अन्य जवान मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X