Almora News:गोबरा घाट पर आज लगेगा गंगा स्नान मेला, तैयारियां पूरी – Ganga Snan Fair To Be Held At Gobra Ghat Today; Preparations Complete
बाजपुर। कोसी नदी के गोबरा घाट पर मंगलवार (आज) गंगा स्नान मेला लगेगा। मेला कमेटी दौलतपुरी पिछले 100 साल से इस मेले का आयोज कर रही है। मेला प्रबंधन कमेटी के सदस्य श्याम सुंदर, राजकुमार, राहुल, दीपक ने बताया कि गंगा स्नान मेले में बाजपुर, गदरपुर, काशीपुर, जसपुर सहित आसपास क्षेत्रों से बड़ी तदाद में श्रद्धालुओं के पहुंचते है। श्रद्धालु सुबह से ही घाट पर पहुंचकर कोसी नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना करते है। सोमवार को कमेटी के पदाधिकारियों ने घाट जाकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मेला स्थल पर साफ-सफाई, स्नान के लिए व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग सहित अन्य सुविधा के लिए इंतजाम किए गए हैं।
