Mau News:यूपी पीसीएस प्री परीक्षा के लिए बने 19 केंद्र, 8581 अभ्यर्थी होंगे शामिल – 19 Centres Set Up For Up Pcs Preliminary Examination; 8,581 Candidates To Appear
मऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2026 शुरू होने में 15 दिन शेष हैं, लेकिन तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा में 8581 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों को 19 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में प्रति पाली एक सेक्टर की मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। इसके साथ ही प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सहायक केंद्र व्यवस्थापक और केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा पर नजर रखेंगे।
यूपी पीसीएस प्री परीक्षा छह दिसंबर को जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से सुबह 11.30 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर बाद 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी।
परीक्षा केंद्रों को 19 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रति पाली प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर बायोमीट्रिक और आई स्कैनिंग के बाद प्रवेश मिलेगा।
परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले अभ्यर्थियों को पहुंचना अनिवार्य किया गया है। इसके बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि यूपी पीसीएस प्री परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन कराया जाएगा। सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
