रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bijnor News:पितरों के लिए जलाए दीप, गंगा की लहरों पर उतरी रोशनी की चादर – Lamps Lit For The Ancestors; A Veil Of Light Descends Upon The Waves Of The Ganges
बिजनौर

Bijnor News:पितरों के लिए जलाए दीप, गंगा की लहरों पर उतरी रोशनी की चादर – Lamps Lit For The Ancestors; A Veil Of Light Descends Upon The Waves Of The Ganges

November 23, 2026

– कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

– पितरों की आत्मा की शांति के लिए किया दीपदान, आज तड़के से मुख्य स्नान

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। गंगा की लहरों पर तैरते लाखों दीप… हाथ जोड़कर नमन और जुबां पर मां गंगा के जयकारे… कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम गंगा घाटों पर आस्था का ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना के लिए श्रद्धालुओं ने गंगा में दीपदान किया तो मोक्षदायिनी की धारा दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंगलवार तड़के से कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान शुरू होगा।

जनपद में विदुरकुटी, गंगा बैराज, नांगलसोती, बालावाली, जलीलपुर समेत रामगंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान मेले का आयोजन हो रहा है। इनमें विदुरकुटी गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं का सबसे अधिक जमावड़ा लगा है। पिछले कई दिनों से यहां पहुंच रहे श्रद्धालुओं की भीड़ सोमवार को और बढ़ गई। शाम तक भैंसा-बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्राॅली और अन्य वाहनों से लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इस बार विदुरकुटी मेले में करीब छह लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर दीपदान का विशेष महत्व रहा। जिन परिवारों में पिछले एक साल के भीतर किसी परिजन की मृत्यु हुई है, उनके सदस्यों ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए गंगा में दीप प्रवाहित किए। श्रद्धालुओं ने दीपों के साथ पुष्प और प्रसाद भी मां गंगा को अर्पित किया। गंगा की लहरों पर तैरते दीप मानो अपनों की स्मृतियों को रोशनी दे रहे थे।

देर शाम गंगा किनारे आरती का आयोजन हुआ। आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे। घंटियों की गूंज और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

– भैंसा-बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रालियों से पहुंचे श्रद्धालु

विदुरकुटी गंगा स्नान मेले में सोमवार देर शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग भैंसा-बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में सवार होकर मेले में पहुंचे। पूर्णिमा तिथि लगते ही श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद मां गंगा को प्रसाद चढ़ाया और जरूरतमंदों को दान देकर पुण्य लाभ कमाया। मंगलवार तड़के मुख्य स्नान के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

– सुरक्षा में तैनात रहा पुलिस फोर्स

एसपी केके बिश्नोई, एएसपी सिटी डॉ. केजी सिंह, एएसपी देहात गौतम राय, सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने मेला स्थल का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उधर जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, विनोद राठी समेत जिला पंचायत का पूरा अमला व्यवस्थाओं को बनाने में जुटा रहा।

आस्था की डुबकी। बिजनौर के गंगा स्नान मेले में आस्था की डूबकी लगाता श्रद्घालु। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X