Kaushambi News:बच्चों में ब्रोंकाइटिस, अस्थमा और निमोनिया का बढ़ा प्रकोप – Increased Incidence Of Bronchitis, Asthma, And Pneumonia In Children

बाल रोग विभाग की ओपीडी में बच्चों की जांच करते डॉक्टर। स्रोत: डॉक्टर
November 23, 2026

बाल रोग विभाग की ओपीडी में बच्चों की जांच करते डॉक्टर। स्रोत: डॉक्टर
मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही बच्चों में ब्रोंकाइटिस, ब्रोंकियोलाइटिस, अस्थमा और निमोनिया जैसी सांस संबंधी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को बाल रोग विभाग की ओपीडी में कुल 195 मरीज पहुंचे। इनमें ज्यादातर बच्चे सर्दी, खांसी और सांस लेने में परेशानी से पीड़ित रहे।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकेश कुमार ने बच्चों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं लिखीं और अभिभावकों को सावधानी बरतने की सलाह दी। छोटे बच्चों में सर्दी, खांसी और सांस संबंधी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ब्रोंकाइटिस और ब्रोंकियोलाइटिस में सांस की नलियों में सूजन आने से बच्चों को सांस लेने में परेशानी होती है। वहीं, अस्थमा से पीड़ित बच्चों की दिक्कत भी ठंड में बढ़ सकती है। निमोनिया होने पर तेज बुखार, खांसी और तेजी से सांस चलने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
बच्चों को ठंड से बचाने की सलाह
डॉक्टरों के अनुसार अभिभावक बच्चों को सुबह और शाम की ठंड से बचाएं। उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। घर में धूल, धुएं और तंबाकू के सेवन से बच्चों को दूर रखें। बच्चों को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ दें। खांसी-जुकाम होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के दवा या एंटीबायोटिक न दें। बच्चे को तेज बुखार, तेजी से सांस चलने, सीने में धंसाव या दूध पीने में परेशानी हो तो तुरंत अस्पताल ले जाएं। समय पर उपचार से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।
November 28, 2026
विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 29 नवंबर को जिले के तीन केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा पांच में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा के लिए दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा मंझनपुर, एसएनडी इंटर कॉलेज सैनी सिराथू और आदर्श इंटर कॉलेज सराय अकिल को केंद्र बनाया गया है। जिला बेसिक […]
November 28, 2026
मुख्यालय स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के मातृ एवं शिशु अस्पताल में एक ही दिन में तीन नवजात की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इनमें दो नवजात मृत पैदा हुए थे, जबकि तीसरे की जन्म के बाद मौत हुई। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों पर इलाज में लापरवाही […]
November 28, 2026
विधानसभा चुनाव की आहट के साथ प्रयागराज और कौशाम्बी में समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। दोनों जिलों की 15 विधानसभा सीटों पर टिकट के दावेदारों की राह इस बार आसान नहीं होगी। पार्टी हाईकमान गोपनीय सर्वे करा चुका है। अब दावेदारों की राजनीतिक छवि, क्षेत्र में पकड़, जातीय समीकरण […]
