शाहजहांपुर। जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) ऋषिपाल सिंह के डेंगू से पीड़ित होने के कारण शिकायत की जांच करने न पहुंचने पर आजाद अधिकार सेना के आरटीआई विंग के स्टेट इंचार्ज शैलेष सिंह बकरी और पपीते के पत्ते लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने डीएम के नाम ज्ञापन दिया। डीडीओ के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए बकरी और पपीते के पत्ते प्रस्तुत किए।
शैलेष ने बताया कि उन्होंने भावलखेड़ा विकास खंड की ग्राम पंचायत हथौड़ा बुजुर्ग में वित्तीय वर्ष 2020-21 से 14 सितंबर 2026 तक प्राप्त और खर्च की गई सार्वजनिक धनराशि तथा ग्राम निधि से कराए गए निर्माण कार्यों की जांच की मांग की थी।
इस मामले में डीएम ने डीडीओ और डीपीआरओ को जांच सौंपी थी। जांच में देरी के बीच डीडीओ के डेंगू से पीड़ित होने की जानकारी मिली। इस पर पदाधिकारी बकरी और पपीते के पत्ते लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान पवन कुमार, राजकुमार, वीरेंद्र वर्मा और विकास कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, डीडीओ ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण वह जांच के लिए जा पाए थे। स्वस्थ होने पर मामले की जांच की जाएगी।