Kaithal News:प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाला नगर कीर्तन, गतका पार्टियों ने दिखाए करतब – A ‘nagar Kirtan’ (procession) Was Taken Out To Mark The ‘prakash Parv’ (festival Of Light/birth Anniversary), With ‘gatka’ (traditional Martial Art) Groups Showcasing Their Skills
गुहला-चीका। श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को गुरु पर्व प्रबंधक कमेटी की ओर से शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।
हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मेजर सिंह गुहला और सरदार बलविंद्र सिंह भिंडर के मार्गदर्शन में आयोजित नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा प्रकट की। नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा छठी व नौवीं पातशाही चीका में अरदास के साथ हुआ।
फूलों से सजी पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुशोभित किया गया। हेड ग्रंथी भाई सरबजीत सिंह ने अरदास कर नगर कीर्तन की शुरुआत करवाई। पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन विभिन्न मार्गों से गुजरा। इस दौरान पूरा शहर गुरबाणी और गुरु नानक देव जी के जयकारों से गूंज उठा।
नगर कीर्तन का बलबेहड़ा रोड, नगर खेड़ा, सिनेमा रोड, कैथल रोड, हुड्डा कॉलोनी, हैफेड रोड, डेरा भाग सिंह, महावीर दल, शहीद उधम सिंह चौक और पिहोवा रोड पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

नगर कीर्तन के दौरान गतके का प्रदर्शन करते हुए। संवाद

नगर कीर्तन के दौरान गतके का प्रदर्शन करते हुए। संवाद

नगर कीर्तन के दौरान गतके का प्रदर्शन करते हुए। संवाद

नगर कीर्तन के दौरान गतके का प्रदर्शन करते हुए। संवाद
