रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Karnal News:एथलेटिक्स मीट में सांस्कृतिक प्रस्तुति से बांधा समां – Cultural Presentation Enthralled The Audience At The Athletics Meet
करनाल

Karnal News:एथलेटिक्स मीट में सांस्कृतिक प्रस्तुति से बांधा समां – Cultural Presentation Enthralled The Audience At The Athletics Meet

November 23, 2026


Cultural presentation enthralled the audience at the athletics meet.

एसबीएस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपनी प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संस्थान

करनाल। रेलवे रोड स्थित एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में सोमवार को वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन हुआ। नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के साथ उन्होंने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दीवान कुलदीप सिंह चोपड़ा ने रिबन काटकर किया। डॉ. इकरूप चोपड़ा मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय के उपाध्यक्ष सरदार अचरन सिंह, सचिव सरदार जीपी सिंह, रघुवीर सिंह चावला, मोहिंदरजीत सिंह, प्रधानाचार्या हरजीत कौर और वेटलिफ्टिंग कोच मोनिका मौजूद रहीं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X