एमपी:दो दिसंबर को होगा नीति चिंतन शिविर, 2047 के समृद्ध मध्यप्रदेश के रोडमैप पर होगा मंथन – Mp: Policy Chintan Shivir On December 2 To Discuss Roadmap For Prosperous Madhya Pradesh By 2047

सीएम मोहन यादव
November 24, 2026

सीएम मोहन यादव
मध्यप्रदेश सरकार 2 दिसंबर को नीति चिंतन शिविर आयोजित करेगी। इसमें प्रदेश के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और कलेक्टर शामिल होंगे। शिविर में समृद्ध मध्यप्रदेश-2047 के लक्ष्य, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और बीते तीन वर्षों की उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों को इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि शिविर में दो सत्र होंगे। पहले सत्र में समृद्ध मध्यप्रदेश-2047 के दस्तावेज पर चर्चा होगी, जबकि दूसरे सत्र में सतत विकास लक्ष्यों और विकास के अन्य संकेतकों की समीक्षा की जाएगी। दोनों सत्रों में आठ-आठ विषयों पर संबंधित विभाग प्रस्तुतिकरण देंगे। इस तरह कुल 16 विषयों पर चर्चा कर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।
ये भी पढ़ें- एमपी: गुरु नानक देव ने समाज को दिया समानता और भाईचारे का संदेश, सीएम मोहन यादव ने गुरुद्वारे में टेका माथा
बैठक में मुख्यमंत्री ने भोपाल के नाथू बरखेड़ा में अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पहले चरण के लोकार्पण को प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि करीब एक हजार करोड़ रुपये की लागत से 140 एकड़ में बन रहे इस परिसर के दूसरे चरण में इंडोर स्पोर्ट्स और स्विमिंग कॉम्प्लेक्स के साथ छात्रावास बनाए जा रहे हैं। तीसरे चरण में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और जिम्नास्टिक हॉल प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ें- स्वच्छ और हरित होगा सिंहस्थ: रोज 2500 टन कचरा साफ करेंगे 13 हजार कर्मचारी; श्रद्धालुओं के लिए 2000 बसें
उन्होंने मंत्रियों को विधानसभा के शीतकालीन सत्र (7 से 11 दिसंबर) की तैयारियां पूरी करने और विभागीय सवालों के जवाब समय पर तैयार रखने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत 26.50 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। इसके अलावा कूनो में चार नए चीता शावकों के जन्म से देश में चीतों की संख्या 62 हो गई है। मध्यप्रदेश ने एचपीवी टीकाकरण अभियान में भी शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है।
ये भी पढ़ें- एमपी: सब्सिडी के बदले मांगी 2 लाख की रिश्वत, 50 हजार लेते उद्यान विभाग के सहायक संचालक और पत्नी को पकड़ा
November 29, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विस्तार भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में शनिवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया। भारत की जीत में दीपिका ने दो गोल दागे, […]
November 28, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य मंत्री खिलाड़ियों के साथ विस्तार महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को पांच-पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया है। इस तरह पूरी टीम को कुल एक […]
November 28, 2026
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2027 और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2027 की परीक्षा योजना तथा नया पाठ्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग ने नए पैटर्न में प्रारंभिक परीक्षा के दौरान गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग लागू की है। इसके तहत अब गलत जवाब पर एक अंक काटा जाएगा, जबकि प्रत्येक […]
