एमपी के चार लोगों की मौत:भिंड से वृंदावन जा रहे लोगों की कार डंपर से टकराई, मां-बेटे समेत चार ने दम तोड़ा – Bhind Family Mathura Road Accident Four Killed Five Injured

चार की मौत
November 24, 2026

चार की मौत
मध्य प्रदेश के भिंड से वृंदावन दर्शन करने जा रहे एक परिवार की धार्मिक यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही भिंड और ग्वालियर में मृतकों के परिजनों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसा मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में सनसिटी के पास सोमवार को भिंड के रहने वाले एक परिवार के नौ सदस्य स्विफ्ट कार में सवार होकर धार्मिक यात्रा पर निकले थे। सभी ग्वालियर से होते हुए वृंदावन जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सर्विस लेन पर खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए।
चीख-पुकार मची
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक मां और उसका बेटा भी शामिल हैं। वहीं, पांच घायलों को तत्काल सर्वोदय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ और डंपर से टकरा गया। बताया जा रहा है कि चालक ने रात में दो अलग-अलग स्थानों पर परिक्रमा की थी। संभवतः पर्याप्त नींद नहीं मिलने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मथुरा पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे को लेकर मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार और जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने भी जानकारी दी है। भिंड से भगवान के दर्शन करने निकले परिवार के चार सदस्यों की मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।
November 27, 2026
मृतक का फोटो विस्तार जिले के गोहद क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। यहां एक जीजा ने अपने ही 20 वर्षीय साले की पत्थर (पटिया) मारकर हत्या कर दी। जीजा और साले के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि […]
November 21, 2026
भिंड एसपी सूरज वर्मा ने टीआई रघुवीर मीणा को लाइन अटैच कर दिया विस्तार भिंड जिले के मौ थाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। थाने के अंदर अपने चैंबर में बैठकर फरियादी को कथित तौर पर गाली देने वाले थाना प्रभारी रघुवीर मीणा पर एसपी ने […]
November 18, 2026
रिश्वत मामले में तीन पटवारियों पर चलेगा केस विस्तार कलेक्टर पवन जैन ने रिश्वत के मामलों में लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ पकड़े गए तीन पटवारियों के विरुद्ध अदालत में अभियोजन चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस मंजूरी के बाद तीनों आरोपित कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत न्यायालय में मुकदमा चलेगा। लोकायुक्त […]
