Sant Kabir Nagar News:भाजपा ने शक्ति केंद्रों पर मतदाता जोड़ो अभियान चलाया – The Bjp Conducted A ‘voter Enrollment’ Campaign At Its ‘shakti Kendras’ (power Centers)
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के शक्ति केंद्र दुर्गा नगर के अंतर्गत बूथ 418 से 425 पर मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान फॉर्म-6 का वितरण हुआ और नए मतदाता बनाने का फॉर्म जमा हुआ। शक्ति केंद्र प्रभारी, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा सतविंदर पाल सिंह जज्जी ने कहा कि अधिक से अधिक मतदाताओं का फॉर्म भरवाया जाए। इसके साथ ही जो लोग नहीं हैं उनका नाम हटवाया जाए। इस दौरान अश्वनी चौरसिया, धर्मेंद्र वर्मा, राधेश्याम गुप्ता, शक्ति केंद्र प्रमुख शिवा सहित सभी बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। संवाद
