रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sant Kabir Nagar News:गांव में आयोजित चौपाल में सुनी गईं समस्याएं – Issues Were Heard At A Community Gathering (chaupal) Held In The Village
संत कबीर नगर

Sant Kabir Nagar News:गांव में आयोजित चौपाल में सुनी गईं समस्याएं – Issues Were Heard At A Community Gathering (chaupal) Held In The Village

November 28, 2026


Issues were heard at a community gathering (chaupal) held in the village.

पौली के महेश्वरपुर में लगी चौपाल

रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक की ग्राम पंचायत महेश्वरपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल आयोजित कर लोगाें की समस्याएं सुनी गईं। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्राम चौपाल लगाकर ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश यादव ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल में आवास, पेंशन, रास्ता, आयुष्मान कार्ड, सम्मान निधि, स्वच्छता के मामले की सुनवाई करते हुए निस्तारण किया गया। पंचायत भवन में पंचायत सहायक के कार्य को विस्तार से जानकारी दी। ग्राम पंचायत के लोगो को यह बताया कि अब पंचायत भवन पर सभी जानकारी ऑनलाइन सुविधाएं पंचायत सहायक द्वारा दी जाएंगी। इसका लाभ गांव वाले उठा सकते हैं। इस मौके पर पंचायत सहायक पूजा यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X