Mirzapur News:धान चोरी कर रहे तीन को ग्रामीणों ने पकड़ा – Villagers Caught Three People Stealing Paddy
थाना संतनगर अंतर्गत संतनगर समसदिया गांव में रविवार की रात बरामदे में रखे धान की चोरी कर रहे आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों की पेड़ से बांधकर उनकी पिटाई भी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थानाध्यक्ष संतनगर रमेश प्रसाद ने बताया कि संतनगर समसदिया के माता प्रसाद ठठेरा के बरामदे से चोर ने सात बोरी धान उठा ले गए। माता प्रसाद की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर समसदिया संतनगर के तीन आरोपी बेचन पांडेय, संदीप चौहान, मनोज कोल को गिरफ्तार कर घर से चोरी का धान बरामद कर सोमवार को जेल भेज दिया गया।
