रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:बैग काटकर निकाले जेवरात, प्राथमिकी – Jewellery Stolen By Cutting Open Bag; Fir Registered

November 24, 2026


महोबा। सफर के दौरान बैग काटकर जेवरात चोरी होने के मामले में जीआरपी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बांदा के बगेहटा गांव निवासी सरवर खान ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 18 नवंबर को वह तुलसी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा था।

कबरई व मटौंध रेलवे स्टेशन के बीच उसके ट्रॉली बैग में रखे सामान को काटकर निकाल लिया गया। बैग में चार सोने की अंगूठी, दो हार, तीन जोड़ी झाला, एक हार, दो जोड़ी पायल आदि था। जीआरपी थानाध्यक्ष संजना सिंह का कहना है कि अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X