रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ballia News:बलिया की ट्रेनों में नो रूम, पांच दिसंबर तक कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी – No Room On Trains From Ballia; Scramble For Confirmed Tickets Until December 5th
बलिया

Ballia News:बलिया की ट्रेनों में नो रूम, पांच दिसंबर तक कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी – No Room On Trains From Ballia; Scramble For Confirmed Tickets Until December 5th

November 24, 2026


No room on trains from Ballia; scramble for confirmed tickets until December 5th

कार्तिक पू​र्णिमा स्नान के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेन से उतरती श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
– फोटो : सांकेतिक

बलिया। पर्व समाप्त होने के बाद नौकरी, पढ़ाई और कामकाज के सिलसिले में दूसरे शहरों को लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बलिया रूट की प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि कई ट्रेनों की स्लीपर श्रेणी में नो रूम की स्थिति बनी हुई है। पांच दिसंबर तक कई ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। ट्रेनों में सीट नहीं मिलने से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ रही है। हालांकि, बलिया से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में 30 नवंबर और एक दिसंबर से पहले थर्ड और सेकंड एसी श्रेणी में टिकट उपलब्ध हैं।

बलिया-छपरा रेलखंड से गुजरने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12562) में स्लीपर श्रेणी में टिकट उपलब्ध नहीं है। वहीं, पांच दिसंबर को गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (15050) में स्लीपर श्रेणी में नो रूम है। थर्ड एसी में 87 और सेकंड एसी में 30 यात्रियों की वेटिंग चल रही है।

वाराणसी रूट की कामायनी एक्सप्रेस (11072) में स्लीपर और सेकेंड एसी में नो रूम की स्थिति है, जबकि थर्ड एसी में 155 वेटिंग है। जयनगर-मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस (11062) में भी टिकट उपलब्ध नहीं हैं। ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19046) में स्लीपर और सेकेंड एसी में नो रूम है, जबकि थर्ड एसी में 95 वेटिंग चल रही है। वहीं, सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (15053) में 84 यात्रियों की वेटिंग है। वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि बलिया स्टेशन से 82 ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें दिल्ली के लिए 10 जोड़ी, कोलकाता के लिए चार जोड़ी और मुंबई के लिए तीन जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा त्योहार के दौरान 11 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X