रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अलर्ट:बिना दर्द के भी शरीर में पनप सकती हैं बीमारियां, त्वचा-आंखों में इन बदलावों पर दें ध्यान – What Your Skin, Eyes And Hair Reveal About Your Health Early Signs On Your Body
फिटनेस

अलर्ट:बिना दर्द के भी शरीर में पनप सकती हैं बीमारियां, त्वचा-आंखों में इन बदलावों पर दें ध्यान – What Your Skin, Eyes And Hair Reveal About Your Health Early Signs On Your Body

November 24, 2026


 जीवनशैली और खानपान में गड़बड़ी सेहत के लिए कई प्रकार से मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है। दुनियाभर में बढ़ते डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी और थायरॉयड जैसी समस्याओं के मामले इसका उदाहरण हैं। चिंता की बात यह है कि इनमें से कई बीमारियां शुरुआत में बिना किसी खास लक्षण के शरीर को नुकसान पहुंचाती रहती हैं। ऐसे में बीमारी की समय रहते पहचान करने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच की अहमियत बढ़ जाती है।

लेकिन जरूरी नहीं कि शरीर में किसी गड़बड़ी का पता सिर्फ दर्द, थकान या कमजोरी से ही चले। कई बार त्वचा का रंग बदलना, आंखों में असामान्य बदलाव, होंठों का सूखना या बालों का झड़ना भी अंदरूनी स्वास्थ्य से जुड़ी किसी समस्या की ओर इशारा हो सकता है।

डॉक्टरों के मुताबिक, शरीर में दिखने वाले इन संकेतों को महज सामान्य बदलाव समझकर टालना ठीक नहीं है। इनकी वजह जानना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी।

What Your Skin, Eyes and Hair Reveal About Your Health Early Signs on Your Body

गर्दन में दिखने वाले बदलाव
– फोटो : Amarujala.com/AI

गर्दन पर दिखता है डायबिटीज का संकेत

गर्दन या बगलों की त्वचा अचानक मोटी और काली पड़ने लगे तो यह एकेंथोसिस निग्रिकन्स हो सकता है। त्वचा विशेषज्ञ बताते हैं इस तरह के बदलाव इंसुलिन रेजिस्टेंस से जुड़े हो सकते हैं। यह डायबिटीज या पीएमओएस का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। कुछ मामलों में इसका संबंध लिवर की समस्याओं से भी देखा गया है। इसलिए इस तरह के लक्षणों को अनदेखा नहीं करना चाहिए।

What Your Skin, Eyes and Hair Reveal About Your Health Early Signs on Your Body

आंखों में दिखने वाले बदलाव
– फोटो : Freepik.com

आंखें बताती हैं दिल की सेहत का हाल

अगर पलकों के आसपास पीले रंग के छोटे जमाव दिखाई देने लगें, तो ये जैंथेलास्मा का संकेत हो सकते हैं। ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिखाई देता हैं। ऐसे लोगों को लिपिड प्रोफाइल जांच कराने की सलाह दी जाती है, क्योंकि बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हृदय रोगों का खतरा बढ़ा सकता है।

What Your Skin, Eyes and Hair Reveal About Your Health Early Signs on Your Body

होठों में दिखने वाले बदलाव
– फोटो : Adobe stock

इन संकेतों को भी न करें अनदेखा

  • बार-बार होंठों के किनारों पर कटने या दरार पड़ने की समस्या को केवल त्वचा का सूखापन नहीं है। इसके पीछे कई बार आयरन या विटामिन बी12 की कमी भी हो सकती है। अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो डॉक्टर से सलाह लें।
  • खोपड़ी पर सिक्के के आकार में बाल झड़ने लगें तो यह एलोपेसिया एरीटा हो सकता है। यह ऑटोइम्यून समस्या है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बालों की जड़ों पर असर डालती है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर में होने वाले बदलाव हमेशा किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होते, लेकिन अगर ये लगातार बने रहें या बढ़ने लगें तो इस बारे में डॉक्टर से मिलकर जांच कराना जरूरी है। समय पर पहचान और इलाज से कई गंभीर बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सकता है।

————–

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X