Ind A Vs Uae Live Score:शहदाद और भाटिया ने यूएई को संभाला, पनप रही साझेदारी; भारत ए को दो सफलता – Ind A Vs Uae Live Score: India A Vs United Arab Emirates Asia Cup Rising Stars Scorecard Updates
11:58 AM, 24-Nov-2026
IND A vs UAE Live Score: भारत ए को दूसरी सफलता
अरशद खान ने अंश टंडन को आउट कर भारत ए को दूसरी सफलता दिलाई है। अंश टंडन 15 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। यूएई की शुरुआत खराब रही है और टीम ने 20 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं।
11:37 AM, 24-Nov-2026
IND A vs UAE Live Score: यूएई को पहला झटका
यूएई को पारी की शुरुआत में ही पहला झटका लगा है। हर्षित राणा ने आर्यंश शर्मा को आउट कर भारत ए को पहली सफलता दिलाई। आर्यंश दो रन बनाकर आउट हुए।
11:15 AM, 24-Nov-2026
IND A vs UAE Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान।
यूएई: आर्यंश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह भाटिया, मोहम्मद शहदाद, एम आफताब आलम (विकेटकीपर), बासिल हामीद (कप्तान), इथान डि सूजा, उधिश सुरी, इबरार अहमद, सिमरनजीत सिंह, जाहिद अली।
11:11 AM, 24-Nov-2026
IND A vs UAE Live Score: यूएई ने जीता टॉस
यूएई ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारत और यूएई के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार का मुकाबला हो रहा है। भारत ए ने टीम में तीन बदलाव किए हैं। आयुष बदोनी, विपराज निगम और प्रिंस यादव बाहर हो गए हैं। इनकी जगह प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है।
10:51 AM, 24-Nov-2026
IND A vs UAE Live Score: जीत देगी सेमीफाइनल का टिकट
यूएई के खिलाफ जीत दर्ज करने पर भारत के तीन मैचों में चार अंक हो जाएंगे और टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। ऐसे में भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
10:42 AM, 24-Nov-2026
IND A vs UAE Live Score: वैभव से बड़ी पारी की उम्मीद
भारतीय टीम को युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 15 वर्षीय वैभव नेपाल के खिलाफ 26 और पाकिस्तान के खिलाफ 11 रन ही बना सके हैं। ऐसे में उनसे बड़ी पारी की अपेक्षा रहेगी। ओपनिंग में उनके साथी अभिषेक शर्मा को अब तक ज्यादातर जिम्मेदारी संभालनी पड़ी है।
भारत के लिए मजबूत शुरुआत करना भी बेहद जरूरी होगा। खासकर लक्ष्य का पीछा करते समय बल्लेबाजों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि पिच पर बाद में गेंदबाजों को ग्रिप मिलने लगती है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कप्तान तिलक वर्मा को शतक बनाने के बावजूद रन गति बढ़ाने में परेशानी हुई थी।
10:15 AM, 24-Nov-2026
IND A vs UAE Live Score: सेमीफाइनल के लिए जीत जरूरी
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इस अहम मुकाबले में इंडिया ए की सबसे बड़ी चुनौती गेंदबाजी में अनुशासन और निरंतरता बनाए रखने की होगी।
10:10 AM, 24-Nov-2026
IND A vs UAE Live Score: शहदाद और भाटिया ने यूएई को संभाला, पनप रही साझेदारी; भारत ए को दो सफलता
India A vs United Arab Emirates, Asia Cup Rising Stars Live updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आज भारत ए का सामना यूएई से हो रहा है। भारत ए को पिछले मैच में पाकिस्तान ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अगर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे हर हाल में ये मुकाबला जीतना होगा।
