रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हापुड़:गंगा मैया के जयकारों से गूंजे गंगा घाट, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी – Devotees Took A Holy Dip At The Garh Ganga Kartik Purnima Fair
हापुड़

हापुड़:गंगा मैया के जयकारों से गूंजे गंगा घाट, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी – Devotees Took A Holy Dip At The Garh Ganga Kartik Purnima Fair

November 24, 2026


Devotees took a holy dip at the Garh Ganga Kartik Purnima fair

कार्तिक पूर्णिमा पर तड़के से ही उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विस्तार

गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेले में मंगलवार को मुख्य स्नान पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा के विभिन्न घाटों पर पहुंचकर पुण्य की डुबकी लगाई। तड़के से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया।

दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे महिला, पुरुषों और बच्चों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान गंगा घाटों पर जय गंगा मैया के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते ब्रजघाट से लेकर गंगा के खादर क्षेत्र स्थित मेला स्थल तक रौनक बनी रही। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान किए। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने गंगा में दीपदान और दान-पुण्य भी किया।

पंडित मनोज तिवारी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

हाईवे से मेला मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का असर यातायात व्यवस्था पर भी दिखाई दिया। नेशनल हाईवे से लेकर गढ़ के मेला मार्ग तक वाहनों का दबाव बढ़ने से जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X