रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonebhadra News:सोन से रेणुका नदी तक 21 हजार दीपों से जगमगाएंगे घाट – The Riverbanks From The Son To The Renuka River Will Be Illuminated With 21,000 Lamps
सोनभद्र

Sonebhadra News:सोन से रेणुका नदी तक 21 हजार दीपों से जगमगाएंगे घाट – The Riverbanks From The Son To The Renuka River Will Be Illuminated With 21,000 Lamps

November 24, 2026


The riverbanks from the Son to the Renuka River will be illuminated with 21,000 lamps

अनपरा  के मालवीय नगर कहुआ नाला अर्जुन छठ घाट देव दीपावली को लेकर तैयार घाट। संवाद

सोनभद्र। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को देव दीपावली का पर्व जिलेभर में भव्य रूप से मनाया जाएगा। सोन नदी से लेकर रेणुका नदी के तट तक घाट दीपों से जगमगाएंगे। चोपन में सोन नदी के किनारे 21 हजार दीप जलाए जाएंगे, जबकि रॉबर्ट्सगंज के रामसरोवर तालाब पर नगर पालिका की ओर से 5100 दीपों से दीपदान होगा। अनपरा समेत अन्य कस्बों में भी दीपोत्सव के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में आयोजक सोमवार को जुटे रहे। रॉबर्ट्सगंज के रामसरोवर तालाब पर नगर पालिका की ओर से 5100 दीप जलाए जाएंगे। मारवाड़ी युवा मंच सहित अन्य संस्थाएं भी दीपदान में शामिल होंगी। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद के निर्देशन में घाटों की साफ-सफाई और बिजली की झालरों से सजावट कराई जा रही है। अध्यक्ष ने बताया कि घाटों को आकर्षक रंगोली से सजाया जाएगा। इसकी तैयारी अपराह्न तीन बजे के बाद शुरू होगी। शाम को दीपों से घाट जगमगाएंगे और आतिशबाजी भी होगी। चोपन में सोन नदी के छठ घाट से बजरंग घाट तक आकर्षक सजावट की जा रही है। यहां 21 हजार दीप जलाए जाएंगे। दोपहर बाद से कार्यक्रम शुरू होंगे। समिति की ओर से दीपदान के साथ 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन और आरती आयोजित की जाएगी। रंगोली, कला प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। आदिवासी एवं जनजातीय बच्चों और युवाओं को प्रतिभा दिखाने के लिए विशेष मंच मिलेगा। स्थानीय गायन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। सोन सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, राजेश अग्रहरि, गायन प्रतियोगिता के अध्यक्ष विकास चौबे और नमामि गंगे के जिला संयोजक महेंद्र केसरी तैयारियों में जुटे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X