रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रायबरेली

Raebareli News:स्पर्श आउटरीच कार्यक्रम 26 व 27 को – Sparsh Outreach Programme On The 26th And 27th

November 24, 2026


रायबरेली। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की ओर से पूर्व सैनिकों, सैन्य विधवाओं, वीर नारियों व उनके आश्रितों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 26 व 27 नवंबर स्पर्श आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल सौरभ पंत ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी रक्षा पेंशन भोगियों को जीवित प्रमाण पत्र जमा करने, पेंशन संबंधी शिकायतों के निस्तारण तथा स्पर्श पोर्टल से संबंधित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने जिले के सभी रक्षा पेंशन भोगियों से अपील की कि वे स्पर्श संबंधी कार्यों के निस्तारण के लिए कार्यालय आकर प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X